
मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हालात का लिया जायजा
जनप्रतिनिधियोंक साथ की बैठक, पुलिस स्थिति पर ली जानकारी
निष्पक्ष खबर, सहारनपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा अर्चना की, इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्य मंत्री जसवंतसैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सहारनपुर के ताजा हालात और हाल ही में ही मां शाकुंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के आसपास अचानक आई बाढ़ के संदर्भ में जानकारी ली और हुए नुकसान के मामले में बातचीत करते हुए पीड़ित लोगों को सहायता देने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट प्रशांत त्यागी




