Uncategorizedधर्म

देवबंद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट,

यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

देवबंद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट,

यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

:

देवबंद। संवाददाता

आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की सघन चेकिंग कराई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता के साथ जांच की जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। साथ ही आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!