भीम आर्मी के उत्पीड़न के विरोध में कल सहारनपुर में सभी मंदिर रहेंगे बंद: पंडित रोहित कौशिक
सोमवार को सहारनपुर में सभी मंदिर के पुजारी अपने सम्मान के लिए प्रदर्शन करेंगे

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवबंद
भीम आर्मी के उत्पीड़न के विरोध में कल सहारनपुर में सभी मंदिर रहेंगे बंद: पंडित रोहित कौशिक
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित रोहित कौशिक ने कहा सहारनपुर में पुजारी के खिलाफ हुए फर्जी दर्ज मुकदमे और भीम आर्मी के उत्पीड़न के विरोध में कल सहारनपुर जनपद के सभी मंदिर के पुजारी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि मंदिरों पर ताला डालकर सभी पुजारी अब अपने आत्म सम्मान और मान सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे
पंडित रोहित कौशिक ने कहा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है हत्याएं हो रही हैं लेकिन प्रदेश सरकार ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न पर शांत और मौन बैठी हुई है
सोमवार को सहारनपुर में सभी मंदिर के पुजारी अपने सम्मान के लिए प्रदर्शन करेंगे
ब्राह्मण समाज के प्रदर्शन को देखते हुए सहारनपुर में अलर्ट जारी कर दिया




