भूमि ऑटोमोबाइल के कार्यक्रम में पहुंचे फिल्मी सितारे, इलेक्ट्रिक वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत
सहारनपुर स्थित हेड ऑफिस में कलाकारों ने किया उत्पादों का अवलोकन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

भूमि ऑटोमोबाइल के कार्यक्रम में पहुंचे फिल्मी सितारे, इलेक्ट्रिक वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत
सहारनपुर स्थित हेड ऑफिस में कलाकारों ने किया उत्पादों का अवलोकन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
सहारनपुर।
जनता रोड स्थित भूमि ऑटोमोबाइल के हेड ऑफिस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में अभिनेता शाहबाज खान, अर्जुन फिरोज खान, हरीश कुमार, मुश्ताक खान, अरुण बख्शी, अभिनेत्री चाहत पांडे और कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना ने कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों का अवलोकन किया और उनके महत्व पर प्रकाश डाला।
कलाकारों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आधुनिक भारत की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। अभिनेता अर्जुन फिरोज खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ई-स्कूटी और ई-रिक्शा लोगों की जरूरत बन चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए देश को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में भूमि ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर एवं जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि कंपनी देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है और वर्तमान में 4000 से अधिक शोरूम कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य किफायती दरों पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराकर आम और मध्यम वर्गीय परिवारों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभिनेता शाहबाज खान, अरुण बख्शी और हरीश कुमार ने भूमि ऑटोमोबाइल की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था का प्रमुख आधार भी बनेंगे।
महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभा चुके अभिनेता फिरोज खान ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उसकी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।




