शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध, गर्भपात कराने का आरोप; एसएसपी से न्याय की गुहार
पुलिस मामले की जांच में जुटी

शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध, गर्भपात कराने का आरोप; एसएसपी से न्याय की गुहार
पुलिस मामले की जांच में जुटी
देवबंद। संवाददाता
थाना देवबंद क्षेत्र की एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उससे लगातार संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी और उसके परिजन शादी से मुकर गए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाया जाए। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के व्यवहार से उसका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हुआ है।
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट योगेंद्र चौधरी




