Uncategorizedराजनीति

भाजपा के कुछ विधायकों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था” — मनीष त्यागी का बड़ा दावा, सियासत गरमाई*

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के बयान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

*भाजपा के कुछ विधायकों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था” — मनीष त्यागी का बड़ा दावा, सियासत गरमाई*

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के बयान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

राघव लखनपाल शर्मा के पुराने आरोपों की फिर हुई चर्चा

सहारनपुर | निष्पक्ष खबर

सहारनपुर की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कुछ विधायकों ने पर्दे के पीछे कांग्रेस का समर्थन किया था। उनका कहना था कि वे कांग्रेस की नीतियों और उम्मीदवार इमरान मसूद से प्रभावित थे। मनीष त्यागी ने इसे इमरान मसूद की जीत का एक महत्वपूर्ण कारण भी बताया।
मनीष त्यागी के इस बयान के सामने आने के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा के भीतर कथित असंतोष और अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि यह बयान भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के उस पुराने आरोप की भी याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद कहा था कि पार्टी के भीतर मौजूद “आस्तीन के सांप” उनकी हार का कारण बने। हालांकि उस समय उन्होंने किसी विधायक या नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया था।
अब कांग्रेस नेता मनीष त्यागी के ताजा दावे के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वास्तव में भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के दौरान भीतरघात किया था, या यह केवल राजनीतिक बयानबाजी है।
फिलहाल मनीष त्यागी के दावे पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि भाजपा इस पर अपना पक्ष रखती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!