Uncategorizedक्राइम

देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी*

परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

*देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी*

परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

देवबंद। संवाददाता

नगर के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर साहिल को घर से बुलाकर ले जाने, उसके साथ मारपीट करने और जहर देकर घर के पास छोड़ जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक साहिल को घर से अपने साथ ले गया था। देर शाम जब वह वापस लौटा तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और वह दर्द से तड़प रहा था। परिजन तत्काल उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि वे साहिल को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!