ऑपरेशन सवेरा’ में देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*
देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी भेजा गया जेल

‘ *ऑपरेशन सवेरा’ में देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*
देवबंद। संवाददाता
सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में चेकिंग व गश्त के दौरान कासिमपुरा फाटक से नन्हैड़ा आशा रोड रेलवे पुल के नीचे से जुबैर पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला अब्दुल माली, कस्बा देवबंद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना देवबंद में मुकदमा संख्या 558/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




