कानून के राज और निवेश से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर : जसवंत सैनी
देवबंद में राज्य मंत्री जसवंत सैनी का व्यापारियों ने किया स्वागत

**कानून के राज और निवेश से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर : जसवंत सैनी*
*देवबंद। संवाददाता*
प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश उद्योग एवं निवेश के लिए देश की पहली पसंद बनकर उभरा है।
पूर्व राज्य मंत्री हुलाश राय सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से निवेशक हिचकिचाते थे, लेकिन आज माहौल पूरी तरह बदल चुका है। पहली इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। वहीं वर्ष 2023 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश कार्य शुरू हो चुके हैं।
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, हाईवे और अन्य आधारभूत सुविधाओं के तेजी से विकास ने उद्योगों को नई गति दी है तथा आम जनता के लिए आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व राज्य मंत्री हुलाश राय सिंघल ने कहा कि जसवंत सैनी की सादगी और सहज कार्यशैली उन्हें हमेशा प्रभावित करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने का उनका निर्णय सही साबित हुआ है और पार्टी ही “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य कर रही है।
इससे पूर्व अतिथियों ने राज्य मंत्री जसवंत सैनी का माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर, गदा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजपाल चौधरी, सेठ कुलदीप कुमार, विजेश कंसल, सुरेंद्र सिंघल, अशोक गुप्ता, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश गुप्ता, सुभाष मित्तल, नितीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने तथा संचालन देवी दयाल शर्मा एडवोकेट ने किया।