यूपी

हरित भविष्य की ओर बढ़ा त्रिवेणी चीनी मिल का कदम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत लगाए छायादार, फलदार और औषधीय पौधे

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुटे किसान और मिल अधिकारी

हरित भविष्य की ओर बढ़ा त्रिवेणी चीनी मिल का कदम
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत लगाए छायादार, फलदार और औषधीय पौधे
देवबंद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवं एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार को त्रिवेणी चीनी मिल, देवबंद परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्य ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एस.के. त्यागी, अपर महाप्रबंधक विपिन त्यागी, किसान प्रतिनिधि श्यामवीर त्यागी सहित मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने इमली, आम, जामुन, कचनार, आँवला और बेल के पौधे रोपे। अंत में सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!