क्राइम

देवबंद में घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित

देवबंद में घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

देवबंद, संवाददाता।

थाना देवबंद क्षेत्र के गांव निहालखेड़ी में शनिवार को एक 38 वर्षीय महिला का शव उसके घर से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। मामले के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस समेत कुल पांच टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रीना (38), पत्नी अर्जुन कश्यप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियों और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की आशंका के मद्देनज़र जांच की जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए थाना देवबंद, स्वाट और सर्विलांस सहित कुल पांच टीमें गठित की गई हैं। टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

जल्द होगा घटना का खुलासा: एसपी देहात

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें लगाई गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!