टॉप न्यूज़

देश के विश्वविद्यालयों में होता है दलित, पिछड़ों और मुस्लिम छात्रों का उत्पीड़न: रविंद्र भाटी* 

आजाद समाज पार्टी के नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 

देश के विश्वविद्यालयों में होता है दलित, पिछड़ों और मुस्लिम छात्रों का उत्पीड़न: रविंद्र भाटी

 

 

आजाद समाज पार्टी के नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

पंचायत चुनाव समय पर ही कराएं जाएं संपन्न

 

देवबंद। संवाददाता

 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने निष्पक्ष खबर से विशेष बातचीत में भाजपा, समाजवादी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा किन राजनीतिक दलों ने भारत को पीछे धकेल दिया है। आजाद समाज पार्टी एडवोकेट चंद्रशेखर के नेतृत्व में भारत की भाग्य विधाता बनने जा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर की अगवाई वाली आजाद समाज पार्टी सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में निखार सामने आएगी। आरोप लगाया कि देश के विश्वविद्यालय में दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के छात्रों का शोषण होता है। 10% लोगों के दबाव में यूजीसी कानून को रोका गया है। उन्होंने कहा कि शोषण करने वाले लोग किसी भी जात धर्म के हो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आजाद समाज पार्टी किसी जाति मजहब और धर्म के खिलाफ नहीं है। वह बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान और मान्यवर काशीराम के आदर्शों को मानकर बहुजन समाज के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा की पंचायत चुनाव हो या देश का कोई भी संवैधानिक चुनाव हो आज निष्पक्ष नहीं हो रहा है। देश और प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा भारतीय संविधान और कानून के खिलाफ काम कर रही है। जिसके चलते जनता में भाजपा अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रोहित वोमुला, अलका पटेल जैसी छात्रों के साथ शोषण हुआ अत्याचार हुआ आज तक भी उस मामले में कोई कार्रवाई नहींहो पाई। जिसके चलते ही कानून लागू हुआ था। लेकिन केंद्र की सरकार ने मात्र 10% लोगों के दबाव में आकर यूजीसी कानून को रोकने का काम किया। जिसका आजाद समाज पार्टी खुलकर विरोध कर रही है। किसी भी छात्र के साथ भेदभाव और जातिगत उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। यही यूजीसी कानून में था। लेकिन सरकार दबाव में काम कर रही है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!