राजनीति

भाजपा जिला कार्यकारिणी में अभिषेक त्यागी जिला मंत्री और एडवोकेट संदीप शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष 

पार्टी के नेताओं ने जताया हर्ष बाती मिठाइयां 

भाजपा जिला कार्यकारिणी में अभिषेक त्यागी जिला मंत्री और एडवोकेट संदीप शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

 

पार्टी के नेताओं ने जताया हर्ष बाती मिठाइयां

भाजपा जिला कार्यकारिणी में अभिषेक त्यागी जिला मंत्री और एडवोकेट संदीप शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

देवबंद। संवाददाता

 

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोमवार की दिन रात्रि सहारनपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें देवबंद से अभिषेक त्यागी को जिला मंत्री और एडवोकेट संदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दोनों नेताओं के मनोनयन और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने जिला और महानगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारी की सूची में जातीय संतुलन का विशेष ख्याल रखा गया है। जिसमें देवबंद से अभिषेक त्यागी जिला मंत्री और एडवोकेट संदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। एडवोकेट संदीप शर्मा भाजपा के पुराने वरिष्ठ नेता हैं पिछले 10 वर्ष से लगातार पार्टी में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। जबकि अभिषेक त्यागी भाजपा युवा मोर्चा पार्टी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। दोनों ही नेता संघ पृष्ठभूमि के माने जाते हैं और पार्टी कैडर के कार्य कार्यकर्ता हैं। एडवोकेट संदीप शर्मा और अभिषेक त्यागी जिम्मेदारी मिलने पर त्यागी ब्राह्मण समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सभी नेताओं को बधाई भी देते हुए संदेश जारी किए हैं।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!