देवबंद में बरसात का कहर, किसानों की फसलें हुई बर्बाद
देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव गांव में भारी नुक़सान

देवबंद में बरसात का कहर, किसानों की फसलें हुई बर्बाद
देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव गांव में भारी नुक़सान
पीड़ित किसानों ने सरकार से की आर्थिक सहायता जारी करने की मांग
*देवबंद। संवाददाता*
मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाहै। किसानों के खेत में खड़ी फैसले गिर गई। तहसील क्षेत्र में सैकड़ो में का फसल बर्बाद हुई है। पीड़ित किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता जारी करने की गुहार लगाई है।
रविवार की रात्रि हुई मूसलाधार बरसात और ओलावृष्टि ने देवबंद तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद कर दी। ओलावृष्टि और बरसात के चलते गेहूं, सरसों और तिलहन की फसल खराब हुई है। बरसात के आई तेज आंधी ने किसानों के खेत में खड़ी फसल को नीचे गिरा दिया। जबकि कुछ स्थानों पर खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल पानी भरने से खराब हो गई। हालांकि बरसात के चलते तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। लेकिन तेज आंधी और बरसात से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान आदेश कुमार, राकेश त्यागी, मोहम्मद तहसीन, ललित कुमार आदि ने बताया कि रविवार की देर रात्रि हुई बरसात के चलते क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल पर प्रभाव पड़ा है। खेत में तैयार खड़ी सरसों की फसल तो गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। जबकि गेहूं की फसल भी ओलावृष्टि और बरसात से प्रभावित हुई है। कुछ स्थानों पर तो फसल पानी में इतनी खराब हो गई कि वह प्रयोग में भी आने लायक नहीं बची है। पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता जारी करने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं और बरसात के चलते कुछ स्थानों पर तो खेतों में खड़े पेड़ भी टूट गए हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। कुछ ग्रामीण इलाकों से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की भी सूचना आ रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारी खराब पड़ी विद्युत लाइन को चालू करने की प्रक्रिया में लगे हैं।
- प्रशांत त्यागी




