क्राइम

देवबंद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

देवबंद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

 

देवबंद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

देवबंद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

निष्पक्ष खबर ब्यूरो, देवबंद।

सडक़ किनारे चल रही वृद्धा पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। देवबंद सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बााद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

गांव कासिमपुरा निवासी वृद्धा छोटी (72) पत्नी कश्मीरी बुधवार की सुबह अपने घर से निकल कर कुछ दूर ही पर स्थित घेर में जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने वृद्धा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह सडक़ पर गिरने के कारण घायल हो गई। परिजन वृद्धा को लेकर देवबंद सीएचसी पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर छोडक़र फरार हो गया था। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!