टॉप न्यूज़

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के समर्थन में उतरें हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

निष्पक्ष जांच और दोबारा से देवबंद का कोतवाल बनाने की राखी मांग

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के समर्थन में उतरें हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

 

निष्पक्ष जांच और दोबारा से देवबंद का कोतवाल बनाने की राखी मांग

 

एडिट वायरल वीडियो के चलते किया गया था लाइन हाजिर

 

 

प्रशांत त्यागी, देवबंद

 

एडिट वायरल वीडियो के मामले में लाइन हाजिर किए गए देवबंद के कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के समर्थन में हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच और नरेंद्र शर्मा को फिर से देवबंद की कमान सौंपने की मांग की है।

 

बजरंग दल नेता विकास त्यागी, भाजपा नेता गजराज सिंह राणा, समाजसेवी सिकंदर अली, राष्ट्रीय बजरंग दल नेता हिमांशु मिश्रा आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया कि विगत दिनों देवबंद कोतवाली में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरी वीडियो को एक साजिश के तहत वायरल किया गया था। जबकि नरेंद्र शर्मा के देवबंद में पोस्टिंग के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ठीक थी और लोगों को न्याय भी मिल रहा था। इतना ही नहीं थाने से लेकर सभी पुलिस चौकिया तक दलाली बंद हो चुकी थी लोगों को पूरी तरीके से पुलिस पर विश्वास था। एक तरीके से कहा जाए नरेंद्र शर्मा ने देवबंद में कोतवाल रहते हुए कानून का राज स्थापित कर दिया था। यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते उनके खिलाफ वीडियो एडिट कर एक घिनौनी साजिश रची गई। जिसकी जांच होना जरूरी है और पूरे मामले में इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को दोबारा से देवबंद की कोतवाली का चार्ज दिया जाना चाहिए। ताकि देवबंद पुलिस काम अभियान और सम्मान बचा रहे। भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि नरेंद्र शर्मा एक अच्छे अधिकारी हैं और ईमानदार निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र शर्मा को जल्द से जल्द देवबंद का कोतवाल बनाया जाए ताकि यहां कानून व्यवस्था ठीक रहे।

 

*सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर के समर्थन में चला अभियान*

 

ज्ञात रहे कि विगत दिनों एक सोशल मीडिया पर एडिट वीडियो के चलते तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद से ही देवबंद के स्थानीय लोग उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाए हुए हैं। जिस तरीके से देवबंद की स्थानीय जनता का हमने समर्थन मिल रहा है, अगर सरकार ने समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दोनों में यह आंदोलन का रूप भी ले सकता है।

 

*निधन से लेकर अहसाय की करते थे आर्थिक मदद*

 

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा अपने कुशल व्यवहार और जनता के बीच निष्पक्ष और ईमानदारी छवि के चलते जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनके देवबंद में कहीं किस्से आज भी लोगों को याद हैं। जिस प्रकार से गरीब व निर्धन लोगों को नरेंद्र शर्मा अपनी जेब से ही आर्थिक मदद भी कर देते थे उसके लिए जनता उनको आज भी याद कर रही है। देवबंद तैनाती के दौरान उन्होंने जिस प्रकार से लोगों की आर्थिक मदद भी की उसके चलते भी लोग उनके लिए जन समर्थन में जुटे हुए हैं।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!