देवबंद में पुत्रवधू के साथ गांव लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
हादसे में महिला गंभीर, हायर सेंटर रेफर

देवबंद में पुत्रवधू के साथ गांव लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
हादसे में महिला गंभीर, हायर सेंटर रेफर
-

देवबंद बरला मार्ग पर हुआ हादसा, परिवार में मचाकोरम
देवबंद। संवाददाता
डंपर की चपेट में आए मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुत्र वधू हादसे में गंभीर घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के मृतक ग्रामीण के शव को गांव लेकर लौट गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलास अकबरपुर निवासी 65 वर्षीय कामिल अपनी पुत्रवधू नरगिस के साथ मोपेड द्वारा देवबंद से गांव लौट रहा था। जब वह देवबंद बरला मार्ग पर पहुंचा तो इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कामिल और उसकी पुत्रवधू नरगिस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ को देख आरोपी चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को ग्रामीण यहां के सरकारी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां कामिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल नरगिस को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद सरकारी अस्पताल में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपियों की कार्रवाई की मांग करने लगी।
इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ग्रामीण मृतक कामिल के शव को लेकर गांव लौट गए जहां गमगीन माहौल के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
वहीं घायल नरगिस की हालत गंभीर है उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक कामिल के पुत्र की भी हुई थी सड़क हादसे में मौत
मृतक कामिल की मौत से गांव में गमगीन माहौल है। बीते दो वर्ष पूर्व उनके पुत्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। गांव के लोग सांत्वना प्रकट कर करने पहुंच रहे हैं।
प्रशांत त्यागी




