E-Paper

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सर्विस रोड

25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली

बडगांव सहारनपुर

 

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सर्विस रोड

25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली

 

बड़गांव के सर्विस रोड पर गंगनहर पुल के पास देर रात पुलिस और 25 हजार के ईनामी गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भड़ाना ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गौकशी के कई मुकदमों में वांछित चल रहा ईनामी बदमाश गय्युर पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम सोहनचिडा थाना नागल जिला सहारनपुर सर्विस रोड से बाइक पर कहीं जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गंगनहर पुल के पास घेराबंदी की।

देर रात्रि बाइक सवार बदमाश आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।

मौके से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोके व 2 जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर थाना बड़गांव, नागल, गागलहेड़ी सहित आसपास के कई थानों में गौकशी, गैंगस्टर समेत करीब दस मुकदमे दर्ज होना बताया जा रहा हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौकशी कर मांस सप्लाई करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले भी गौकशी में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से घटनाओं को अंजाम दे रहा था

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!