मुस्लिम युवक ने किया हिंदू नाबालिग किशोरी का अपहरण
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

मुस्लिम युवक ने किया हिंदू नाबालिग किशोरी का अपहरण
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू
सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे गांव, फोर्स तैनात
नागल । संवाददाता
मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग हिंदू किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
तहसील क्षेत्र के थाना नागल के अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम युवक एक नाबालिग़ हिंदू किशोरी का अपहरण कर लिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा किशोरी की इधर-उधर तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही बजरंग दल नेता विकास त्यागी गांव पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। उधर अलग-अलग संप्रदाय का मामला होने के चलते देवबंद सीओ अमितेश सिंह, थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली साथी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लेकिन किशोरी का अब तक कोई पता नहीं लगा है। किशोरी को बरामद करने के लिए एसएसपी सहारनपुर ने कई पुलिस की टीम लगाई है। अब तक गांव से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जिन से पूछताछ जारी है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा स्थानीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। पूरा प्रकरण अपहरण का है। अपह्त किशोरी नाबालिग है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से किशोरी को जल्द से जल्द बरामद कर आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
*गांव में तैनात किया गया पुलिस बल, हर छोटी घटना पर नजर*
थाना नागल क्षेत्र के एक गांव गायब हुई नाबालिग हिंदू किशोरी के मामले में पुलिस गंभीर है। गांव में अलग-अलग संप्रदाय के लोग रहने के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर छोटी से छोटी घटना पर बारीकी से नजर रख रही है।




