क्राइम

देवबंद में ट्रैक्टर और कार के बीच भिड़ंत चालक की मौत 

सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा 

देवबंद में ट्रैक्टर और कार के बीच भिड़ंत चालक की मौत

सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

देवबंद। संवाददाता

 

देवबंद स्टेट हाईवे 59 पर बोलेरो कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल हुए कार चालक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही चालक की मौत हो गई ।

 

स्टेट हाईवे 59 पर नितारा पैलेस के निकट एक बोलेरो कर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई इस इस कार में केवल चालक ही था अन्य कोई सवार नहीं था ।

हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल कार चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई मृतक गुरविंदर सिंह सहारनपुर के शारदा नगर क्षेत्र का रहने वाला था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!