क्राइम

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें सीज 

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें सीज

 

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

एक दर्जन से अधिक दुकानों पर एक साथ हुई छापेमारी

 

देवबंद। संवाददाता

 

खाद्य सुरक्षा विभाग और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को मीट की दुकानों पर छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में अनियमितता मिली है। प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा और देवबंद प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने देवबंद के अलग-अलग स्थान पर एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की, मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के मोहल्ला जमा मस्जिद, मोहल्ला रेती चौक, मोहल्ला बैरुन कोटला , मौहल्ला तेली मोरी, मौहल्ला अब्दुल माली में 12 मीट की दुकानों को चेक किया गया। छापेमारी के दौरान दुकानदार युसूफ, तस्लीम पुत्र रहीश ( भूरा ), अरशद पुत्र नफीश, हारिश पुत्र मौहम्मद सरफराज, इमरान पुत्र नाजिर, फूलमिया, दानिश पुत्र इरशाद आदि ने भैंस के मीट की दुकान कर रखी है। जिनके पास के पास खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं पाया गया । जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सम्बन्धित मांस विक्रेताओं के विरुद्ध धारा 31(2) खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर विधिक प्रक्रिया अमल में लाई गयी है। एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञात रहे कि विगत दिनों भी खाद्य विभाग और पुलिस की टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। इस दौरान मीट विक्रेता दुकानों को बंद कर फरार हो गए थे।

 

 

*छापेमारी से पहले ही तैनात कर दी गई पुलिस की टीम*

 

मंगलवार को पुलिस और खाद्य विभाग के द्वारा की गई संयुक्त सेफ हमारी बड़ी सुनियोजित तरीके से की गई। संयुक्त छापेमारी से पहले ही मीट की दुकान पर एक-एक पुलिस कर्मी को तैनात कर दिया गया। ताकि दुकान दुकान बंद कर फरार ना हो जाए। इसी के चलते इस बार टीम ने किसी भी मीट विक्रेता को भगाने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते कुछ दुकानों के पास लाइसेंस भी नहीं मिला।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!