बेमौसम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का मिले मुआवजा
भाकियू टिकैत की बैठक में समस्याएं उठी, एसडीएम को दिया ज्ञापन

बेमौसम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का मिले मुआवजा
–भाकियू टिकैत की बैठक में समस्याएं उठी, एसडीएम को दिया ज्ञापन
देवबंद। संवाददाता
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
एसडीएम कार्यालय परिसर में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष चौधरी अनुराज ने कहा कि रविवार रात हुई बेमौसम वर्षा से किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, प्रशासन को पीडि़त किसानों को मुआवजा देने का काम करना चाहिए। तहसील अध्यक्ष चौ. पहल सिंह ने कहा कि बेसहारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। सरकार को स्थायी और ठोस कदम उठाते हुए इनसे निजात दिलाने का काम करना चाहिए। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गुडगंजपुर गंगदासपुर में बंद तालाब के कारण सडक़ पर हो रहे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, गांगनौली शुगर मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने, बेसहार पशुओं को गौशाला छुड़वाए जाने आदि मांगें की गई। इस मौके पर श्यामवीर सैनी, चौधरी हरपाल सिंह, कृष्णपाल, उस्मान मलिक, सतपाल, मुंतजिर, ईश्वरपाल आदि मौजूद रहे।
प्रशांत त्यागी




