निर्माण के एक वर्ष बाद ही धाराशाई हुआ खटौली अंडरपास मार्ग
ग्रामीणों ने रेलवे मंत्री और सहारनपुर डीएम को भेजा शिकायती पत्र

निर्माण के एक वर्ष बाद ही धाराशाई हुआ खटौली अंडरपास मार्ग
ग्रामीणों ने रेलवे मंत्री और सहारनपुर डीएम को भेजा शिकायती पत्र
निर्माण के दौरान डाले गए सरिए निकाल कर आए बाहर
अब तक 12 से अधिक लोग हो चुके हैं चोटिल
देवबंद। संवाददाता
रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए नवनिर्मित खटौली अंडरपास के मार्ग के निर्माण कार्य में लगाई गई घटिया सामग्री और सड़क में डाले गए सरिए उखड़ कर बाहर आ गए हैं। आक्रोशित 12 से अधिक गांव के ग्रामीणों ने रेलवे मंत्री और सहारनपुर डीएम से मामले की जांच कर कर दोबारा से अंडरपास मार्ग निर्माण की मांग की है।
सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित खटौली रोड पर रेलवे विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व अंडरपास का निर्माण कराया था। विभागीय ठेकेदार द्वारा कमीशन खोरी के चलते अंडरपास मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाते हुए मार्ग को तैयार किया था। निर्माण के दौरान सड़क को मजबूत करने के उद्देश्य से सरिए का जाल भी डाला गया था। घटिया निर्माण सामग्री के चलते पूरी सड़क और डाला गया सरियों का जाल उखड़ कर बाहर आ गया। जिसके चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं। खटोली गांव के ग्रामीण नरेंद्र त्यागी, सचिन त्यागी, बिजेंदर त्यागी, प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान विपिन राठौर, प्रशांत त्यागी, नगली मेहनाज के नरेश कुमार, मनोज चौधरी, विकास कुमार, भरतपुर गांव के मास्टर रजनीश समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने बताया की अंडरपास के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई थी जिसके चलते पूरी सड़क उखड़ कर बाहर आ गई है। अंडरपास के मार्ग सरिए उखड़ कर बाहर आने के कारण रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम से भी गुहार लगाते हुए अंडरपास मार्ग को दोबारा से बनवाने और मामले की जांच करने की बात कही है। इसके अलावा ग्रामीणों ने रेलवे विभाग और सहारनपुर के प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा है।
*12 गांव के ग्रामीण हुए प्रभावित, लगाए गंभीर आरोप*
सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे से गांव खटोली से लेकर नगली मेहनाज के इस दो किलोमीटर मार्ग से लगभग क्षेत्र के 12 से अधिक गांव जुड़े हैं। जिसके चलते सैकड़ो छात्र बी मार्ग से रोजाना गुजरते हैं और अंडरपास के मार्ग की चपेट में आने से अब तक दर्जनों लोगों को चोट भी लग चुकी है। लेकिन सुनवाई के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय लोगों में गुस्सा है और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भारी नाराजगी बनी हुई है।
वर्जन……
स्थानीय ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता के साथ समाप्त करने का काम किया जाएगा। पूरे मामले में केंद्रीय रेलवे मंत्री और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजेंगे। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
*देवेंद्र निम, विधायक रामपुर मनिहारान।*
प्रशांत त्यागी



