Uncategorized
बिहार में BJP को बड़ा झटका, चार बार के विधायक जनार्दन यादव आए प्रशांत किशोर के साथ, जन सुराज में शामिल
बिहार BJP

Bihar Election 2025: बिहार के अररिया में चार बार के विधायक जनार्दन यादव ने बीजेपी का साथ छोड़कर प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शामिल हो गए है. उन्होंने बीजेपी पर साइडलाइन करने का आरोप लगाया.

बिहार की राजनीति में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. अररिया जिले के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक रह चुके जनार्दन यादव ने बीजेपी का साथ छोड़कर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज अभियान का दामन थाम लिया है. प्रशांत किशोर ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जनार्दन यादव का राजनीतिक जीवन जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था. छात्र राजनीति से ही उन्होंने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे वे बीजेपी के महत्वपूर्ण नेताओं में शुमार हो गए. अररिया जिला राजनीति में उनका प्रभाव लगातार बना रहा. चार बार विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाले जनार्दन यादव को जिले में भाजपा का ‘पुराना सिपहसलार’ माना जाता रहा है.

