पीएम मोदी की जेवर रैली में स्कूली छात्रों को लाने का मामला,भाजपा केंद्रीय नेतृत्व नाराज
गलगोटिया यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों से स्कूली छात्रों को बसों में लाया गया था

पीएम मोदी की जेवर रैली में स्कूली छात्रों को लाने का मामला,भाजपा केंद्रीय नेतृत्व नाराज
गलगोटिया यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों से स्कूली छात्रों को बसों में लाया गया था
पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के केंद्रीय भाजपा नेतृत्व नाराज
दिल्ली ब्रेकिंग।
सूत्रों से मिलते ही जानकारी के अनुसार नोएडा के जेवर में हुई पीएम मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद आयोजित रैली में भीड़ दिखाने के लिए छात्रों को रैली में लाने का मामला में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। खासकर की खुद गृहमंत्री अमित शाह इस पूरे प्रकरण से काफी नाराज है। सूत्रों का दावा है केंद्रीय नेतृत्व पूरे प्रकरण में जिम्मेदार लोगों से जवाब देही तय कर सकता है। सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री की जेवर रैली में नोएडा के उच्च संस्थानों से जुड़े छात्रों को बसों द्वारा लाया गया था। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक कुछ वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई। सूत्र बता रहे हैं कि पूरे मामले में भाजपा हाई कमान ने उत्तर प्रदेश भाजपा से भी जानकारी जुटाई है। जेवर रैली में भाजपा की फजीहत करने वाले नेताओं से जवाब तलब भी किया जा सकता है।
ज्ञात रहे कि संगठन और कार्यकर्ता तरजीह न देखकर कुछ भाजपा के विधायक या मंत्री ज्यादातर कार्यक्रमों में भीड़ दिखाने के लिए स्कूली छात्र, सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य संस्थाओं से लोगों को बुलाकर भीड़ दिखाते हैं, और पार्टी हाई कमान की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। ऐसे ही तिरंगा यात्रा में भी हुआ था। जहां भीड़ दिखाने के लिए स्कूली छात्रों को घंटे घंटे तक लाइन में खड़ा कर दिया गया था।




