पंडित दीनदयाल औरश्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा कर रही है भाजपा: राघव लखनपाल शर्मा
देवबंद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को पूर्व सांसद ने किया संबोधित

पंडित दीनदयाल औरश्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा कर रही है भाजपा: राघव लखनपाल शर्मा
देवबंद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को पूर्व सांसद ने किया संबोधित
कार्यकर्ताओं से किया पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
देवबंद। संवाददाता
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे देश श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के सपने को पूरा कर रही है। कार्यकर्ताओं के अनुशासन के बल पर ही
पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिसकी रीढ़ कार्यकर्ता है।
रविवार को देवबंद चल रहे पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग के तहत पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सशक्त और मजबूत बन चुकी है। कार्यकर्ताओं के आदम्य साहस और कुशल नेतृत्व के दम पर भारत के 80% से ज्यादा राज्यों में भाजपा कुशल संगठन के बलबूते सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहा की सभी वर्ग का सम्मान भाजपा की नीति है और हर एक नागरिक के घर तक सरकार की योजनाएं पहुंचना पार्टी की रीति है। उन्होंने कहा पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर भाजपा देश और विश्व में तिरंगा झंडा का मान बड़ा रही है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने का काम करें। गांव से लेकर शहर तक और हर एक घर तक भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है, जिनके सहारे ही भाजपा पूरे देश में मजबूत हो चुकी है। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह फूल की सरकारों में आतंकवाद और उसकी जड़े भारत को खोखला करने का काम कर रही थी उसे 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जड़ तक खत्म कर दिया है। कश्मीर के अंदर धारा 370 जैसे कानून को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि भाजपा ने ही दी है।
कार्यक्रम को नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर विशाल गर्ग, पवन धीमान, नीरज त्यागी, आलोक खटीक, सभा से उषा शर्मा, सभासद विपिन त्यागी, सभासद राहुल वाल्मीकि, डॉक्टर कांता त्यागी, मास्टर अमरीश त्यागी, राजेश अनेजा, महेंद्र कोरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशांत त्यागी