E-Paper

एसवीएम स्कूल बचीटी का परीक्षा परिणाम घोषित

कक्षा तीन के छात्र शाहनूर ने किया स्कूल टॉप, सौ मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

एसवीएम स्कूल का बचीटी का परीक्षा परिणाम घोषित

कक्षा तीन के छात्र शाहनूर ने किया स्कूल टॉप, सौ मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

शत् प्रतिशत रहा विद्यालय का परिणाम, रिजल्ट मिलते ही छात्रों के खिले चेहरे

देवबंद। संवाददाता
एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल बचीटी में वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में सौ से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को गांव बचीटी स्थित एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त करते हुए गांव और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवबंद प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने कहा शिक्षा जीवन का मुख्य आधार है। विकास और प्रगति शिक्षा के दम पर ही मिलती है। ग्रामीण संस्कृति से मिलने वाली शिक्षा के दम पर मेधावी छात्र सर्वोच्च पदों पर बैठकर देश की सेवाएं कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधक प्रशांत त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र भारतीय शिक्षा और संस्कृति का मुख्य आधार। उन्होंने कहा शिक्षा वह हथियार है जिसके दम पर एक गरीब की झोपड़ी में पैदा हुआ बच्चा भी देश के सर्वोच्च पद पर बैठ सकता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीता सैनी ने बताया विद्यालय का परिणाम सत प्रतिशत रहा। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा तीन के छात्र शाहनूर ने 96% अंक लाकर विद्यालय को टॉप किया है। जबकि अबूबकर ने‌ 93% अंक लाकर द्वितीय स्थान पर और अदीबा ने 92% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही है। जबकि कहकशा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुनी गई। उन्होंने बताया विभिन्न कक्षाओं के करीब सौ से अधिक मेधावी छात्रों को स्कूल प्रबंध तंत्र की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुदेशपाल चौधरी, शुभम कुमार त्यागी, अंकित कुमार लांबा, मीनाक्षी त्यागी, संध्या चौधरी, साक्षी त्यागी, छवि त्यागी, शिल्पा बर्मन, इलमा त्यागी, फरहा त्यागी‌ आदि मौजूद है।

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!