राजनीति

यूपी में माफियाओं की संपत्ति पर चलता रहेगा बुलडोजर: सुनील शर्मा 

9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश

यूपी में माफियाओं की संपत्ति पर चलता रहेगा बुलडोजर: सुनील शर्मा

 

9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश : सुनील कुमार शर्मा

 

भाजपा शासन काल में यूपी बना खुशहाल प्रदेश

 

सहारनपुर। संवाददाता

 

सहारनपुर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। माफियाओं की करीब 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एक करोड़ निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन व दिव्यांगजन को हर माह पेंशन दी जा रही है, जबकि गरीब बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कैट बनाए जाते थे, युवाओं के हाथ में तमंचे होते थे आज उत्तर प्रदेश ब्रह्मास्त्र बना रहा है। उत्तर प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है। गांव से लेकर खेत खलियान और युवाओं को रोजगार के सभी अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 वर्ष के कार्यकाल में 2 लाख से भी अधिक युवाओं को पुलिस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी दी गई। जबकि अन्य सरकारी विभागों में भी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया। प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने कहा की सहारनपुर एयरपोर्ट को लेकर तैयारी पूरी चल रही है जल्दी यहां से फ्लाइट की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएगी। विपक्ष के पास आज कुछ नहीं बचा है 2017 में उत्तर प्रदेश में मात्र दो हाईवे थे जो आज बढ़कर 22 से 24 हाईवे हो गए हैं। जिले से जिले को जोड़ा जा रहा है प्रदेश से राष्ट्र को जोड़ने का काम उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर हर वर्ग हर समाज के लिए काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में जिस तरीके से भ्रष्टाचार, आतंकवाद और सांप्रदायिक वाद था आज वह पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, विधायक कीरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी, जिला महामंत्री विपिन चौधरी, जिला महामंत्री पवन सवाई, जिला महामंत्री राकेश सैनी आदि रहे।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!