पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में विवादित प्रश्न पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने जताई नाराजगी
सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में विवादित प्रश्न पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने जताई नाराजगी
सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
देवबंद। संवाददाता
पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने नाराजगी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्पों में “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे समाज की जनभावनाएँ आहत हुई हैं। जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता। पूर्व सांसद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में ऐसे शब्दों या विकल्पों का प्रयोग नहीं होना चाहिए जिससे किसी समाज, वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुँचे। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति इसके लिए उत्तरदायी हों, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञात रहे की हाल ही में ही संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पंडित शब्द को लेकर विवादित प्रश्न पूछा गया था। इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत में भी इस मुद्दे पर ब्राह्मण राजनीति गर्मा गई है।
प्रशांत त्यागी




