देवबंद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत सैकड़ो लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दमन
देश की 10% जनता कर रही है यूजीसी कानून का विरोध, 90% लोगों का है समर्थन: रविंद्र भाटी

देवबंद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत सैकड़ो लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दमन
देश की 10% जनता कर रही है यूजीसी कानून का विरोध, 90% लोगों का है समर्थन: रविंद्र भाटी
देवबंद। संवाददाता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। देवबंद से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास गुर्जर (जुड्डा ) ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी को अलविदा कहते हुए आजाद समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर सिंह भाटी ने समाजवादी और भाजपा छोड़ जा समाज पार्टी में शामिल हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गुर्जर समाज में बढ़ते आजाद समाज पार्टी के ग्राफ से राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर सिंह भाटी ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जातिवादी मानसिकता की सरकार है। जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार लंबे समय से लोगों को लाइन में लगाने का काम कर रही है। आज जिस तरीके से सिलेंडर के लिए लोग मारे मारे फिर रहे हैं यह सरकार की सबसे बड़ी सफलता है। सोना महंगा होने से आज महिलाओं का मंगलसूत्र तक भी उतर गया है। रविंद्र भाटी ने कहा कि एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में किंग मेकर की भूमिका में उभरेगी। आजाद समाज पार्टी के बिना विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होने चाहिए। सरकार डरी हुई है सहमी हुई है जनता का सामना करने से भाजपा सरकार डर रही है। जिसके चलते ही पंचायत चुनाव में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है उनका भविष्य सुनहरा होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी हर एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शौर्य अंबेडकर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी दलित पिछड़े और मुसलमान के हक के लिए लड़ रही है। गुर्जर समाज पार्टी का मुख्य अंग है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित गुर्जर मुस्लिम मिलकर इस बार नहीं गता लिखने जा रहे हैं। पार्टी ज्वाइन करने वाले विकास चौधरी ने कहा कि समाजवादी और in भाजपा जनता को बांटने का काम करती है। अब वह नई ऊर्जा के साथ आजाद समाज पार्टी के लिए जमीन पर काम करेंगे। पूर्व विधानसभा प्रभारी मोनू चौधरी ने कहा कि भाजपा ने गुर्जर समाज का शोषण किया है। गुर्जर समाज की राजनीति को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह आजाद समाज पार्टी को मजबूत करें। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सचिन जौहरी, अरशद राणा, सुमित चौधरी ने भी संबोधित किया। आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने वालों में विकास जुड़डा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सुमित चौधरी, अंकित,विक्रम, राजकुमार राजीव नीटू आदि मौजूद रहे।
प्रशांत त्यागी




