देवबंद में गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लगी लंबी कतार
शहर से लेकर देहात तक सिलेंडर के लिए मची मारामारी

देवबंद में गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लगी लंबी कतार
शहर से लेकर देहात तक सिलेंडर के लिए मची मारामारी 
प्रशासनिक अधिकारी बोले लोग घबराए नहीं एक-एक घर पहुंचा जाएगा सिलेंडर
देवबंद। संवाददाता
ईरान इजरायल अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत में एकाएक घरेलू गैस संकट का असर देखने को मिल रहा है। लोगों की भारी भीड़ गैस एजेंसीयों पर सिलेंडर बुक कराने के लिए जुटी है।
देवबंद में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की मारामारी को लेकर लोगों में अपरा तफरी मची हुई है। सुबह से ही गैस एजेंसी ऊपर ग्राहक सिलेंडर बुक करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि शहर से लेकर देहात की जितनी भी गैस एजेंसियां हैं वहां पर ग्राहक सुबह ही पहुंच जाते हैं और और लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कुछ स्थानों पर तो केवाईसी ना होने के चलते ग्राहकों को वापस ही लौटना पड़ रहा है। जबकि कुछ एजेंसी ऊपर बुजुर्ग तक भी लाइन में लग रहे हैं। हालांकि जनपद के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी एजेंसी पर सिलेंडर की समस्या नहीं है। सहारनपुर डीएम मनीष बंसल साफ कह चुके हैं, अगर कहीं भी सिलेंडरों की कालाबाजारी होती है संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। देवबंद एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि किसी भी स्थान पर गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है। पूर्ति विभाग की टीम को विभिन्न सेक्टर में बताकर सिलेंडर वितरण कार्य में लगाया गया है। सभी गैस एजेंसी का स्टाक भी चेक किया जा रहा है। अगर कहीं भी कमी पाई जाती है संबंधित एजेंसी स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
*सुबह ही भूखे प्यासे सिलेंडर के लिए लाइन में लग जाते हैं ग्राहक*
ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही लोग भूखे प्यासे सिलेंडर बुक करने के लिए लाइनों में लग जाते हैं। कुछ स्थानों पर तो केवाईसी ना होना और कागजात पूरे ना होने के चलते ग्राहकों को मायूसी के साथ लौटना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है एक-दो दिन में व्यवस्था सब ठीक हो जाएगी
*बाहरी डीलरों से सिलेंडर वितरण कराने का आरोप*
ग्राहकों का आरोप है कुछ स्थानों पर भारी डीलरों के माध्यम से गैस एजेंसी के मालिक सिलेंडरों का वितरण कर रहे हैं। सिलेंडर वितरण के दौरान मूल्य से अधिक रेट पर सिलेंडर दिए जाते हैं। शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। देवबंद पूर्ति निरीक्षक रूपम अग्रवाल का कहना है कि अगर कहीं भी शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्ति तत्काल प्रभाव से उन्हें शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी।
प्रशांत त्यागी




