देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग में पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत से वाहन स्वामी परेशान
ज्यादातर पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रहा है डीजल

देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग में पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत से वाहन स्वामी परेशान
ज्यादातर पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रहा है डीजल

ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कालाबाजारी
देवबंद। संवाददाता
ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का प्रभाव पेट्रोल पंप पर देखने को मिल रहा है। अत्यधिक डीजल की बिक्री होने के चलते ज्यादातर पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं और वाहन स्वामी परेशान है। जिसके चलते कुछ स्थानों पर डीजल की काला बाजारी भी हो रही है।
देवबंद क्षेत्र के ज्यादातर पेट्रोल पंप रविवार को डीजल की किल्लत से जूझते नजर आए। परिणाम स्वरुप वाहन स्वामियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर तो स्टेट हाईवे पर ही वहां बिना डीजल के खड़े नजर आ रहे हैं। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अफवाह फैल रही है कि कुछ समय बाद डीजल और पेट्रोल की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते लोगों में डीजल और पेट्रोल खरीदने की होड़ मची है। यहां तक की तो कुछ लोगों ने डीजल भारी मात्रा में खरीदारी करते हुए अपने घरों पर डीजल इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पेट्रोल पंप पर नो डीजल की स्थिति बनी हुई है। रविवार को तो कस्बा तल्हेड़ी बुजुर्ग समेत आसपास के पेट्रोल पंप पर डीजल ना होने के कारण वहां खड़े नजर आए इतना ही नहीं सहारनपुर स्टेट हाईवे पर भी डीजल ना होने के चलते वाहन बीच में ही खड़े हो गए। यह आलम पिछले तीन दिन से चल रहा है कि सुबह डीजल की गाड़ी आते ही पेट्रोल पंप पर ड्रम लिए लोगों की भीड़ नजर आती है और एक घंटे के भीतर भीतर ही डीजल पेट्रोल पंप से गायब हो जाता है। सूत्रों का दावा है कि इस समय कुछ लोग डीजल की कालाबाजारी कर मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को तय मात्रा में ही डीजल दिया जाए। उधर पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो दिन से डीजल की खेप नहीं आ रही है। जिसके चलते भारी दिक्कतों का सामना हो रहा है। कुछ लोगों ने तो अपने वहां भी घर खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं कई स्थानों पर तो पेट्रोल पंप पर भी वाहनों को पेट्रोल मशीन से न देखकर ड्रम के माध्यम से दिया जा रहा है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
*एसडीएम से नहीं हो पाया संपर्क, देवबंद प्रभारी निरीक्षक ने दिया आश्वासन*
जब इस संबंध में हमारी टीम ने देवबंद एसडीएम से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया तो उनसे हमारा संपर्क नहीं हो सका। हालांकि प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा को जब हमने जानकारी दी उन्होंने कहा कि वह दिखा रहे हैं और पेट्रोल पंप पर पुलिस की टीम भी तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों से ना डरे।
*डीजल की किल्लत के चलते सड़क पर खड़े रहे वाहन*
रविवार को नागल से देवबंद के बीच कई स्थानों पर डीजल ना होने के कारण कुछ वहां तो बीच में ही खडे नजर आए। वाहन चालकों का कहना था की डीजल ना मिल पाने के कारण वहां रास्ते में ही खड़े करने पड़ रहे हैं इतना ही नहीं डंपर भी रास्ते में ही रोक दिए गए हैं।
*कुछ पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा तो कुछ पर लगी भारी भीड़*
रविवार को जहां कुछ पेट्रोल पंप पर तो हालात ऐसे थे कि तेल न होने के कारण वहां सन्नाटा पसरा पड़ा था। ना कोई कर्मचारी और खाली पड़ी मशीन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही थी, तो कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। अगर यही हालात रहे तो सड़कों पर शायद आने वाले दोनों में वाहन भी नजर ना आए
प्रशांतत्यागी


