देवबंद के मौलाना को यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
ईद के दिन थितकी गांव में हुई नारेबाजी करने के मामले में भी नाम आया था सामने

देवबंद के मौलाना को यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
ईद के दिन थितकी गांव में हुई नारेबाजी करने के मामले में भी नाम आया था सामने
हाल ही में ईरान, दुबई और इराक की कर चुका है यात्रा
देवबंद। संवाददाता
यूपी एटीएस ने मेरठ के पास से देवबंद निवासी एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। देवबंद के गांव थितकी में ईद के पर्व पर हुई विवादित नारेबाजी के मामले में भी आरोपी मौलाना का नाम सामने आया है। ईरान की अल मुस्तफा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला यह मौलाना कई देशों में धार्मिक यात्राएं भी कर चुका है।
सोशल मीडिया पर युवाओं को भड़काने और ईद के दिन देवबंद के गांव थितकी में नारेबाजी कराकर माहौल खराब करने की साजिश रचने वाले मौलाना को एटीएस ने मेरठ देवबंद लौटते हुए गिरफ्तार किया है। मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर एटीएस और पुलिस की टीम चुप है आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। सूत्रों का दावा है कि मौलाना को मेरठ से देवबंद लौटते हुए गिरफ्तार किया गया। खुफिया एजेंसी को हाल ही में ही मौलाना के विदेशी यात्रा करने के भी सबूत मिले हैं। ईरान से लेकर कतर ओमान समेत कई देशों में वह यात्रा कर चुका है। हाल ही में ही इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम विस्फोट के मामले में उसने देवबंद में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए शांति मार्च निकालने की भी मांग की थी। इसके बाद से ही वह खुफियों एजेंसी के रडार पर था। शनिवार को देवबंद क्षेत्र के गांव थितकी में ईद के दिन धार्मिक नारेबाजी ग्राम माहौल खराब करने की साजिश रचने में भी उक्त मौलाना का ही नाम सामने आ रहा है। हाल ही में उसने ईरान, दुबई और इराक जैसे देश में यात्रा की थी। यात्रा के दौरान वह किस-किस से मिला और किसके संबंध में रहा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
*ईरान में रहकर 5 वर्ष तक की पढ़ाई*
यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना ने ईरान की अल मुस्तफा यूनिवर्सिटी में हकर 5 वर्ष तक पढ़ाई की। इस दौरान वह वहां पर मौलवी की डिग्री लेने गया था। सूत्र बताते हैं कि ईरान में पढ़ाई के दौरान वह कहीं लोगों के संपर्क में था। जिसकी जांच खुफिया एजेंसी कर रही है।
*एक संगठन के समर्थन में दी थी तकरीर*
सूत्र बताते की हाल में ही एक तकरीर के दौरान आरोपी मौलाना ने एक संगठन के पक्ष में भी नारेबाजी की थी। इसी दौरान उसने पुलिस को खुले चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पुलिस में दम है तो उसे गिरफ्तार कर कर दिखाएं वह ईरान के साथ था और ईरान के साथ रहेगा। पूरे मामले की वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची तो खुफिया एजेंसियों को पूरे मामले की जांच शॉप दी गई।
*पाकिस्तान में हुए बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालना चाहता था मौलाना*
यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना हाल ही में ही उसे समय खुफिया एजेंटीयों के नजर में आया था जब उसने देवबंद 
एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देते हुए इस पाकिस्तान की इस्लामाबाद मस्जिद में हुए बम ब्लास्ट के मामले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। हालांकि प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद से ही देश की खुफिया एजेंसी है मौलाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी।
प्रशांत त्यागी



