
देवबंद में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में मची अफरा तफरी
भायला फाटक के समीप अज्ञात लोगों पर पत्थराव का आरोप
मुजफ्फरनगर आरपीएफ कोतवाली ने अज्ञात लोगों पर लिखा मुकदमा
देवबंद। संवाददाता
देवबंद में वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा खतराव करने का मामला प्रकाश में आया है। लोको पायलट की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पथराव देवबंद की भायला फाटक के समीप हुआ है। पथराव के चलते वंदेभारत एक्सप्रेस 224 458 के कोच संख्या c1 का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस पर देवबंद में पथराव किया गया। इसके बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग और रेलवे पुलिस के अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पथराव अज्ञात लोगों द्वारा किया गया है। इसके संदर्भ में लोको पायलट की तहरीर पर मुजफ्फरनगर स्थित आफ की कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 153 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संदर्भ में स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। देवबंद में ट्रेन पर पथराव का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इसी स्थान पर कई बार अज्ञात लोग ट्रेन पर पथराव की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पूरे मामले में खुफिया एजेंसी भी जांच कर रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव के बाद गृह मंत्रालय और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जानकारी तलब की है। लेकिन जिस प्रकार से देवबंद में बंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। हालांकि बंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त होते हैं लेकिन देवबंद में ट्रेन पर पथराव होना एक बड़ी सोची समझी साजिश का नतीजा है।
दिल्ली सहारनपुर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
लेकिन जिस समय पथराव हुआ उसे समय यात्रियों के अंदर हड़कंप मच गया और इस दौरान एक्सप्रेस का एक शीशा भी टूट गया है। इसके बाद सहारनपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है उच्च अधिकारियों द्वारा ट्रैक रात्रि गश्त बढ़ाने के भी आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय पुलिस को भी जांच में लगाया गया है।
रिपोर्ट प्रशांत त्यागी




