भाजपा सरकार देश में विकास और विरासत की राजनीति को आगे बढ़ा रही है: पंकज चौधरी
देवबंद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य मंत्री के स्वर्गवासी पिता को दी श्रद्धांजलि

भाजपा सरकार देश में विकास और विरासत की राजनीति को आगे बढ़ा रही है: पंकज चौधरी
देवबंद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य मंत्री के स्वर्गवासी पिता को दी श्रद्धांजलि
पार्टी के बड़े नेता रहे मौजूद, तय कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए हुए रवाना
देवबंद। संवाददाता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को देवबंद पहुंच राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के स्वर्गवासी पिता को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रकरण को विपक्ष द्वारा सुनियोजित तरीके से जनता में भ्रम फैलाने के लिए हवा दी जा रही है। जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया है। भाजपा विकास और विरासत की राजनीति को देश में आगे बढ़ा रही है।
रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तय समय कार्यक्रम के अनुसार देवबंद के जड़ौदाजट स्थित राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता डॉ राजकुमार सिंह रावत को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी और भाजपा के विधायक अन्य नेता साथ रहे। करीब आधा घंटा रुकने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्वर्गीय राजकुमार सिंह रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वाराणसी के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह विपक्ष ने सुनियोजित तरीके से देश के अंदर भ्रम फैलाने के लिए झूठा प्रचार प्रसार किया है। ए आई से जेनरेटेड वीडियो को जनता के बीच झूठ के रूप में फैलाई जा रहा है। इसके आरोप में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और विरासत की राजनीति को बढ़ा रही है। 2013 देश जो मूर्तियां विदेशों में गई थी उनमें से मात्र 13 मूर्तियां ही अब तक भारत आई थी। जबकि 2014 के बाद जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता पर काबिज हुई है तब से विदेश से अब तक भारत में 650 से अधिक मूर्तियां भारत लाई जा चुकी हैं जिसमें 1000 वर्ष पुरानी मां अन्नपूर्णा की भी मूर्ति शामिल है। किसी भी प्रकार की कोई मूर्ति नहीं तोड़ी गई है केवल विपक्ष झूठ का सहारा लेकर देश की जनता को गुमराह करना चाहता है। वाराणसी के मृणिका घाट पर सब कुछ सामान्य चल रहा है वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसने विश्व के अंदर भी भारत की एक अलग छाप छोड़ी है। जबकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है वह एडिट वीडियो चलकर देश की जनता को गुमराह करने में लगा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में अब वह झूठ का सहारा लेकर देश की जनता के अंदर फर्जी राजनीति करना चाहता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, राज्य मंत्री जसवंतसैनी, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
देवबंद में आधा घंटा रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रविवार को सहारनपुर के जड़ौदा जट गांव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गरीब आधा घंटा तक सहारनपुर में रहे। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सहारनपुर का यह पहला दौरा था। कार्यक्रम के अनुसार करीब आधे घंटे तक वह देवबंद में रुके और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
प्रशांत त्यागी


