Uncategorizedदेश

बैंक खाते से निकले दो हजार रुपए तो पुलिस ने काट दिया किसान का 13 सौ का चालान…..*

बाइक खड़ी थी बैंक के सामने और पुलिस ने काट दिया हेलमेट का चालान*

*बैंक खाते से निकले दो हजार रुपए ए तो पुलिस ने काट दिया किसान का 13 सौ का चालान…..*

 

 *बाइक खड़ी थी बैंक के सामने और पुलिस ने काट दिया हेलमेट का चालान* 

 

 *तल्हेडी बुजुर्ग पुलिस चौकी का मामला* 

 

निष्पक्ष खबर ब्यूरो, देवबंद।

 

कहते हैं कि इस देश में हर कानून गरीब मजदूर किसान और बेरोजगार युवाओं पर ही लागू होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कोतवाली देवबंद की तल्हेडी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र में यहां पर एक किस बैंक से ₹2000 निकालना आया था लेकिन पुलिस ने बेचारे का ₹1300 का चालान काट दिया। जब मोबाइल पर मैसेज मिला तो होश उड़ गए और हताश निराश किसान वापस घर को लौट गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि पुलिस ने चालान भी चलती बाइक का नहीं बल्कि खड़ी बाइक का काट दिया। आरोप लगाया की बाइक सवार किसान बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था अब प्रश्न यह उठता है कि जब बाइक बैंक के बाहर खड़ी थी तो फिर चालन कैसे कट गया? पूरे दिन घटना चर्चा का विषय बनी रही। इतना ही नहीं पीड़ित किसान ने एक मीडिया कर्मी से भी पुलिस की बात कराई तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि भाई साहब यह बाइक बिना लॉक के बैंक के सामने खड़ी थी। लेकिन जब मोबाइल पर मैसेज ₹1300 चालान कट जाने का पता चला तो होश उड़ गए। बाइक भी बेचारा किसी की मांग कर लाया था। अब बाइक स्वामी अपने चालान के पैसे किसान से ही मांग रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस स्थानीय लोगों का तो चालान काट देती है लेकिन जो लोग हुड़दंगबाजी बाइक पर करते हैं पुलिस उन्हें देखकर आंखें फेर लेती है। पीड़ित किसान विशाल त्यागी निवासी ग्राम खटोली के मुताबिक वह अपनी बाइक को खड़ी कर बैंक में घर खर्च के लिए ₹2000 लेने आया था। तभी वहां पुलिस पहुंची और उसकी बाइक का चालान काट दिया। पीड़ित के मुताबिक वह पुलिस कर्मियों को समझता रहा उन्होंने एक न सुनी और अपनी मनमानी करते हुए जबरन चालान काट डाला। जब किसी कस्बे में रोजाना बाइकों पर काम आयु के बच्चे, युवा और बड़े घरों के लड़के खुलेआम बाइक लेकर घूमते हैं पुलिस उनको देख कर अपना मुंह फेर लेती है। सवाल यही उठता है कि क्या इस देश में सब कानून किसने पर ही लागू होते हैं क्या पुलिस हर बार दोहरा रवैया बनती है यहां अपने आप में बड़ी बात है। सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन का पूरे मामले में कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी अगर ऐसा हुआ है तो मामला गंभीर है संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

 

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!