पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित
सूत्रों का दावा जल्द मिल सकती है केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित
सूत्रों का दावा जल्द मिल सकती है केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम उत्तर प्रदेश में त्यागी ब्राह्मण समाज के बड़े नेता माने जाते हैं राघव लखनपाल शर्मा
सहारनपुर, संवाददाता।
सहारनपुर से भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। नागौर लखनपाल शर्मा सहारनपुर की नगर सीट से तीन बार विधायक और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।
शनिवार को भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की घोषणा की तो उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी को यूपी की कमान सौंपी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी निर्वाचित किए गए। यूपी में निर्वाचित सदस्यों में से सहारनपुर से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी शामिल है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही राघव लखनपाल शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व एक बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकता है। दावा किया जा रहा है कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में राघव लखनपाल शर्मा को राष्ट्रीय मंत्री या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि राघव लखनपाल शर्मा का कहना है वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और भाजपा के लिए जमीन पर काम करना उनका मुख्य उद्देश्य है। जिस प्रकार से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए जमीन स्तर पर काम करते हुए वहां आप अप्रत्याशित जीत दिलाने का काम किया था उसको लेकर पार्टी का केंद्र नेतृत्व राघव लखनपाल शर्मा को लेकर गंभीर है और उन्हें आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। गौरतलब हो की राघव लखनपाल शर्मा के पिता स्वर्गीय निर्भय पाल शर्मा सहारनपुर की तत्कालीन सरसावा विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2000 में स्वर्गीय निर्भय पाल शर्मा की हत्या के बाद राघव लखनपाल शर्मा उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। राघव लखनपाल शर्मा भी सहारनपुर की नगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। चुनाव लड़ने का एक अच्छा खासा अनुभव राघव लखनपाल शर्मा के पास है जिसके आधार पर एक केंद्रीय नेतृत्व राघव लखनपाल शर्मा को आने वाले समय में एक बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकता है। राघव लखनपाल शर्मा 2014 से 2019 तक सहारनपुर से लोकसभा सांसद रहे हैं इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में उन पर विश्वास करते हुए लोकसभा का टिकट दिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के चलते राघव लखनपाल शर्मा चुनाव हार गए थे। लेकिन ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख चेहरे के रूप में जिस प्रकार से राघव लखनपाल शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं उसको लेकर के आस लगाए जा रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर करने के लिए राघव लखनपाल शर्मा को केंद्र नेतृत्व जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकता है। राष्ट्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित होने के बाद राघव लखनपाल समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सहारनपुर से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश की ज्यादातर जनपदों में राघव लखनपाल शर्मा को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त होने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने का ट्रेंड चल पड़ा है।
प्रशांत त्यागी




