हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है, दीप दास की हत्या का एक एक बांग्लादेशी से बदला लेंगे: विकास त्यागी
देवबंद में बजरंग दल नेता की खुली धमकी 24 घंटे के अंदर अंदर भारत को खाली करने बांग्लादेशी

हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है, दीप दास की हत्या का एक एक बांग्लादेशी से बदला लेंगे: विकास त्यागी
देवबंद में बजरंग दल नेता की खुली धमकी 24 घंटे के अंदर अंदर भारत को खाली करने बांग्लादेशी
क्रिसमस डे मनाने वाले स्कूलों का होगा बहिष्कार: विकास त्यागी, कहा 24 घंटे के अंदर अंदर बांग्लादेशी भारत छोड़ दें, वरना इलाज के लिए रहे तैयार*
देवबंद।
देश में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस डे ईसाइयों के पर्व को लेकर सहारनपुर में बड़ी जंग छिड़ गई है। बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जो भी स्कूल संचालक अपने यहां क्रिसमस-डे मनाने का काम करेगा ऐसे स्कूलों का सामाजिक आर्थिक और व्यावसायिक रूप से बहिष्कार किया जाएगा। यह देश सिख, सनातनी, बौध, जैन धर्म के लोगों का देश हैं, यहां पर ईसाईत और मुस्लिम का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई का नारा केवल दिखावे का है। यह सामाजिक समरसता को जोड़ता नहीं बल्कि तोड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को संटाक्लोज ना बनाएं, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति का परिचायक नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वह इस पर्व से बचें।
उन्होंने कहा की बांग्लादेश में हो रही हिंसा इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी बांग्लादेशी भारत में रह रहे हैं या तो वह भारत छोड़ दे वरना हिंदू संगठन उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देने का काम करेंगे। बजरंग दल नेता विकास त्यागी में भारत सरकार से विमान की है कि बांग्लादेशियों को तत्काल प्रभाव से भारत से बाहर किया जाए। बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की हत्या पर सरकार सख्त कार्रवाई करें। अब समय आ गया है कि कट्टरपंथी की राह पर चल पड़े बांग्लादेश को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाए। वरना आने वाला समय वहां रह रहे हिंदुओं के लिए अच्छा नहीं है। या तो भारत सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत में संरक्षण दे या बांग्लादेश पर तत्काल प्रभाव से हमला करें, वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने का काम भारत सरकार करें।
रिपोर्ट प्रशांत त्यागी




