धीरेंद्र शास्त्री अगर सच्चे सनातनी है तो करें दलित युवती से विवाह : श्रीकांत त्यागी
भाजपा पोषित संत है, समाज को गुमराह करने का लगाया आरोप

धीरेंद्र शास्त्री अगर सच्चे सनातनी है तो करें दलित युवती से विवाह : श्रीकांत त्यागी
भाजपा पोषित संत है, समाज को गुमराह करने का लगाया आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा दिल्ली वाले नहीं चाहते की अब वह मुख्यमंत्री बने
निष्पक्ष खबर, ब्यूरो देवबंद।
राष्ट्रपति नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी दो दिवसीय दौरे पर सहारनपुर पहुंचे हैं। दूसरे दिन उन्होंने देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबहेटा शेखां, कुलसत समेत आधा दर्जन गांव का दौरा किया। इस दौरान रामपुर मनिहारान विधानसभा के गांव हलगोया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा की उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ मतदाताओं की वोट कटी है। जिसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे रहे हैं। यह सब कुछ दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई का नतीजा है। दिल्ली वाले नहीं चाहते कि अब योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का काम किया अब विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएगी । आरोप लगाया कि त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है उन्हें टारगेट कर व्यापार और उनके निजी ही तो के साथ खिलवाड़ की जा रही है। माफिया के नाम पर त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें यहां नहीं मालूम कि यह देश सभी धर्म का है इस देश में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई और सभी धर्म और समाज के लोगों का बराबरी का अधिकार है। आज रात धर्म के नाम पर अगर देश की मांग कर रहे हैं तो कल भारत में कोई खालिस्तान मांगेगा तो कोई दलित स्थान मांगेगा और कोई पश्चिम बंगाल को अलग देश बनाने की बात करेगा।
*अंबेडकर के संविधान से चलेगा देश*
यह देश बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा ना कि भाजपा और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के फार्मूले से। उन्होंने कहा कि अगर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री सनातन संस्कृति की बात करते हैं और उन्हें एक मंच पर लाने की बात करते हैं तो वह बड़ा दिल करे और दलित की बेटी से शादी कर कर दिखाएं तो हम मान लेंगे कि वह हिंदू या सनातन धर्म के हित की बात कर रहे हैं। केवल बात बात करते हैं वह भाजपा पोषित है। उन्होंने कहा कि इस बार 2027 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू, ईश्वर त्यागी, अंकुश त्यागी, शुभम राय, अंकित त्यागी, राजू त्यागी, मास्टर उमेश त्यागी, अनिल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
प्रशांत त्यागी




