क्राइम

देवबंद में पाकिस्तानी महिला के नाम पर दर्ज संपत्ति पर मौलाना ने किया कब्जा, तीन पर मुकदमा दर्ज 

फर्जी महिला को पाकिस्तानी महिला दिखाकर कोर्ट में किया गया था पेश

देवबंद में पाकिस्तानी महिला के नाम पर दर्ज संपत्ति पर मौलाना ने किया कब्जा, तीन पर मुकदमा दर्ज

विकास त्यागी, बजरंग दल नेता दोफर्जी महिला को पाकिस्तानी महिला दिखाकर कोर्ट में किया गया था पेश

 

सहारनपुर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मौलाना समेत तीन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

देवबंद।

 

फर्जी पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिक दिखाकर शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सहारनपुर एसएसपी के आदेश पर दारुल उलूम देवबंद की इंतजामियां कमेटी के सदस्य समेत तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शत्रु संपत्ति पर आरोपी मौलाना द्वारा मदरसे का संचालन किया जा रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

देवबंद में भू माफियाओं की एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में यहां विश्व प्रसिद्ध इस्लामी संस्थान देवबंद दारुल उलूम की इंतजामियां कमेटी (सूरा) के सदस्य‌ समेत तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग दल के पूर्व नेता विकास त्यागी ने सहारनपुर एसएसपी से मुलाकात करते हुए बताया था कि देवबंद में शत्रु संपत्ति पर भू माफिया अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। त्यागी ने बताया कि देवबंद के ही सैयद अंजर हुसैन, सैयद मोहम्मद तय्यब और सलमान खान ने विगत दिनों देवबंद के असगरिया मदरसे के समीप एक शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर उसे पर मदरसे का निर्माण करा दिया। जबकि उक्त संपत्ति दर्ज हाउस नंबर 288 शत्रु संपत्ति में दर्ज है। बताया कि यह संपत्ति सालेहा खान पत्नी सैयद फरहत हुसैन के नाम पर थी जो 1989 में पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता प्राप्त कर भारत कभी नहीं लौटी। जिसके चलते सरकार द्वारा शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 के अंतर्गत संबंधित संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया। बताया कि सालेहा खान की पुत्री ईरान एहसान जो कि पाकिस्तानी नागरिक है 11 जून 2012 को भारत आई इस दौरान वह टूरिस्ट वीजा पर भारत में रुकी। देवबंद आगमन के दौरान वह सैयद अंजर हुसैन के घर में ही रुकी। जिसकी सूचना स्थानीय खुफिया एजेंसी को भी दी गई थी। इसके बाद वह 2 अगस्त 2012 को भारत छोड़कर फिर से पाकिस्तान लौट गई। आरोप है कि ईरान एहसान के नाम से उक्त सभी लोगों ने न्यायालय में फर्जीवाड़ दायर करते हुए संपत्ति को कब्जाने की षड्यंत्र रचा। जबकि ईरान एहसान वात दायर करने से 15 दिन पहले ही भारत छोड़ चुकी थी। ऐसे में उसके स्थान पर किसी फर्जी महिला को कोर्ट में खड़ा किया गया जो की गैर कानूनी था और बड़ा अपराध भी। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद फर्जी रूप से समझौता कोर्ट में पेश किया गया और संपत्ति का अधिकार अपने नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा उक्त शत्रु संपत्ति पर अवैध मदरसे का निर्माण किया गया जिसमें हवाला के जरिए फंडिंग तक भी की गई। अब एसएसपी आदेश पर देवबंद पुलिस ने मोहल्ला किला निवासी सैयद आरिफ हुसैन की तहरीर पर देवबंद के सैयद अंजर हुसैन, सैयद मोहम्मद तय्यब और सलमान खान के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देवबंद कोतवाली निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने बताया मामला दर्ज किया गया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

*खुफिया एजेंसी ने भी की थी पूरे प्रकरण की जांच*

 

 

देवबंद में बेनामी शत्रु संपत्ति पर जिस प्रकार से अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया साथी विदेशी महिला को भी कोर्ट में फर्जी दिखाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया अपने आप में बड़ा मामला है। शिकायत पर सहारनपुर एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच खुफिया एजेंसी से भी कराई और स्थानीय पुलिस की भी एक टीम जांच के लिए गठित की गई थी।

 

*आखिर कोर्ट में पेश होने वाली महिला थी कौन?*

 

जिस विदेशी महिला के नाम से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया वह महिला तो 15 दिन पहले ही भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। अब सवाल यह उठता है कि जिस महिला को इरम एहसान दिखाकर कोर्ट में पेश किया गया था वह महिला थी कौन? इसकी भी जांच देवबंद पुलिस कर रही है।

 

वर्जन…..

 

पूरे प्रकरण ने पुलिस की टीम लगाई गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!