भगवान परशुराम से नफरत करती है प्रदेश की भाजपा सरकार :श्रीकांत त्यागी
आरोप : सनातन संस्कृति को समाप्त करने मे जुटी है भाजपा सरकार

भगवान परशुराम से नफरत करती है प्रदेश की भाजपा सरकार :श्रीकांत त्यागी
आरोप : सनातन संस्कृति को समाप्त करने मे जुटी है भाजपा सरकार
देवबंद पहुंचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांतत्यागी
निष्पक्ष खबर, देवबंद।
राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि देश में खराब हालत के लिए केंद्र उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार जिम्मेदार है। धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करने वाली भाजपा सनातन धर्म की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कोडिंन माफिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहजतीय जिसके चलते सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। कोडिन के शिकार हुए बच्चों की मौत का आंकड़ा आज तक सरकार जारी नहीं कर पाई है। जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि ब्राह्मण त्यागी और अन्य समाज के लोगों की जाति देखकर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा के पास आज के समय में हिंदू मुसलमान लड़ाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। बांग्लादेश हिंसा पर बोलते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वहां लोगों की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है निंदनीय है। देवेंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सनातन संस्कृति प्राचीन संस्कृति है। लेकिन भाजपा सनातन का नहीं हिंदू के नाम पर राजनीतिक करती है। हिंदू शब्द की उत्पत्ति मुगल बादशाहों ने की थी । श्रीकांत त्यागी ने सरकार प्रारूप लगाते हुए कहा कि सरकार महापुरुषों के नाम पर भगवान परशुराम का अपमान कर रही है। सरकार के किसी भी पोस्ट पर भगवान परशुराम का फोटो नहीं लगाया जाता है और भगवान परशुराम के नाम पर पड़ोसी का अवकाश को भी समाप्त कर प्रदेश सरकार ने ब्राह्मण त्यागी विरोधी सच उजागर की है।
भगवान परशुराम से नफरत करती है प्रदेश की भाजपा सरकार
भगवान परशुराम का अपमान करने वाली सरकार को त्यागी ब्राह्मण समाज वोट नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर इस बार गांव में बड़े सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर त्यागी ब्राह्मण गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू
भगवान परशुराम का अपमान करने वाले राजनीतिक दलों को अवलोक पहचान चुके हैं। सहस्त्रबाहु का वध करने वाले भगवान परशुराम स्वयं में एक बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देवबंद विधानसभा सीट पर भी राष्ट्रवादी नवनिर्माण डाल अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। प्रदेश में सर्वे कराया जा रहा है त्यागी ब्राह्मण बहुल सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की तैयारी शुरू हो चुकी है जल्द ही प्रत्येक जिले पर सम्मेलन के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
कोडिंन प्रकरण पर सपा प्रमुख को दिया समर्थन
कोडिंन प्रकरण में बोलते हुए कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल सही है और इस मामले में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन करते हैं। जिस प्रकार से आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है यह गलत है कानून और संविधान के खिलाफ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संसद में यहां मामला उठाया गया स्वागत योग्य है।
प्रशांत त्यागी



