राजनीति

सहारनपुर भाजपा को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष!* 

बिहार चुनाव के बाद अब प्रदेश से लेकर जिले के शेष बचे अध्यक्षों की होगी घोषणा

*सहारनपुर भाजपा को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष!*

 

बिहार चुनाव के बाद अब प्रदेश से लेकर जिले के शेष बचे अध्यक्षों की होगी घोषणा

 

सहारनपुर में कई दिग्गज बीजेपी नेता जिला अध्यक्ष की दौड़

 

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

 

बिहार चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद अब बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और नए जिला अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। क्योंकि 2026 में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं और उसके ठीक बाद 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष शुरुआत में ही पंचायत चुनाव होंगे इसके ठीक 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बीजेपी संगठन और बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होते ही उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा। नवंबर महीने की अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी तय माना जा रहा है। शुरुआती तौर पर देखा जाए तो बीजेपी प्रदेश के सभी शेष बचे जिलों पर भी नए जिला अध्यक्ष घोषित कर देगी। ज्ञात रहे कि सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के लगभग इसे कई जनपद है जहां पर भाजपा अब तक जिला अध्यक्ष भी घोषित नहीं कर पाई है। इसके पीछे पार्टी की गत बड़ी और आपसी नेताओं का टकराव भी माना जा रहा है। सहारनपुर की बात करें तो यहां 2020 से महेंद्र सैनी जिला अध्यक्ष हैं लगातार 5 साल से वह जिला अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव में सहारनपुर में भाजपा के खराब प्रदर्शन के चलते भी जिला अध्यक्ष पर बड़े सवाल उठे थे। भाजपा यहां लगभग 60000 वोटो से लोकसभा चुनाव हारी थी। चुनाव हारने के पीछे भाजपा की आपसी गुटबाजी और चुनाव प्रबंधन का सही तरीके से कामना करना माना जा रहा था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक खुली बैठक में कहा था कि सहारनपुर के 150 पोलिंग बूथ पर भाजपा के एजेंट ही नहीं थे। इसके बावजूद भी सहारनपुर में जिला संगठन के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भाजपा यहां नया जिला अध्यक्ष घोषित कर सकती है। जिला अध्यक्ष कौन होगा यह अभी भविष्य के गर्त में है? नये जिला अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा के बड़े दिग्गज नेता भी लाइन में लगे हुए हैं।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!