प्रशांत त्यागी शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी किए गए नियुक्त
राकेश जोशी तहसील अध्यक्ष को लिटिल शर्मा बने नागल ब्लॉक के अध्यक्ष

प्रशांत त्यागी शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी किए गए नियुक्त
राकेश जोशी तहसील अध्यक्ष को लिटिल शर्मा बने नागल ब्लॉक के अध्यक्ष
माध्यमिक शिक्षा परिषद में बदली गई मान्यता नियमावली का सड़कों पर होगा विरोध: अशोक मलिक
निष्पक्ष खबर, सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पहन के पीछे से मान्यता प्राप्त स्कूलों को समाप्त करने की साजिश रच रही है। जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की मान्यता प्राप्त नियमावली में बदलाव किया गया है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार या तो नियमावली को वापस ले, वरना शिक्षक संघ ने बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
रविवार को देवबंद तहसील के कस्बा नागल के सेंट थॉमस एकेडमी में आयोजित उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा विधान सभा और विधान परिषद में चोर रास्ते से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मान्यता नियमावली में बदलाव को मंजूरी देकर प्रदेश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। आरोप लगाया सरकार ने उद्योगपतियों के दबाव में आकर यह फैसला लिया है। क्योंकि भविष्य में देश के कुछ उद्योगपति उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उतरना चाहते हैं और वह पहले ही ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मान्यता प्राप्त होने के बाद ही बच्चों को संस्कार देने का काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूल अपनी एकता का एहसास कारण और उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ के झंडे तले जाकर आवाज को बुलंद करने का काम करें।
बैठक को प्रदेश मंत्री नारायण सिंह चौधरी, प्रदेश कक्षा अध्यक्ष विनोद चौधरी, अमरदीप प्रधान, राकेश जोशी, लिटिल शर्मा, अंबर सिंह मौर्य, राजन कुमार, निर्दोष कश्यप आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उपरांत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने प्रशांत त्यागी को जिला मीडिया प्रभारी, राकेश जोशी को तहसील अध्यक्ष और लिटिल शर्मा को नागल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी का सभी सदस्यों ने माल्यार्पण को स्वागत भी किया।
प्रशांत त्यागी



