राजनीति

नक्सली क्षेत्र में सहारनपुर के इस  भाजपा नेता ने लहराया दिया एनडीए का परचम! 

6 में से 5 सीटों पर भाजपा विजयी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर 

नक्सली क्षेत्र में सहारनपुर के इस  भाजपा नेता ने लहराया दिया एनडीए का परचम! 

 

6 में से 5 सीटों पर भाजपा विजयी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

 

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा बोले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कुशल नीति की जीत

 

निष्पक्ष खबर, सहारनपुर।

 

बिहार चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र की 6 सीटों पर प्रभारी बनाए गए सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी पार्टी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के विकास कार्य योजनाओं की जीत बताया है। पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने निष्पक्ष खबर से विशेष बातचीत में कहा कि बिहार की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य और गरीब के घर तक जिस प्रकार योजनाएं पहुंचाई गई उसका नतीजा है।

उन्होंने कहा कि बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र पर उन्हें प्रभारी बनाया गया था। जिसमें 6 विधानसभा सीटें आई हैं।  आज तक भी इन सीटों पर एनडीए गठबंधन नहीं जीत पाया था। वजह है यहां पर कम्युनिस्ट और नक्सलाइज संगठनों का ज्यादा प्रभाव। उन्हें इस क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई पार्टी के दिशा निर्देश और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत प्रत्याशियों का सही चयन यहां पार्टी के लिए मुनाफिक रहा 6 में से 5 सीटें बीजेपी जीत पाई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जिस प्रकार से उन्होंने इस क्षेत्र में काम किया और पार्टी के एक-एक बूथ अध्यक्ष लेकर प्रवासी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित किया जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के गढ़ माने जाने वाले जहानाबाद में एनडीए की सबसे बड़ी जीत बीजेपी की विकासवादी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूर्ण सांसद ने जहानाबाद के भाजपा के जीते प्रत्याशियों से भी बातचीत करने बधाई देते हुए पार्टी के लिए अच्छा कार्य करने की बात कही। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व को भी सभी सीटों की रिपोर्ट उन्होंने पहले ही भेज दी थी। सभी पर अच्छा परिणाम रहा जिसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। कहा की पार्टी के नेता अगर ईमानदारी और निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करें तो कोई भी जीत बड़ी नहीं है। सब कुछ कार्यकर्ताओं का परिश्रम है और पार्टी की नीति है।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!