दुनिया

देवबंद में अवैध कॉलोनियों की आई बाढ़, एंटी भूमिया सेल आखिर क्यों हुई फ़ेल? 

चारों ओर भू -माफियाओं ने तालाबों की भूमि पर किया कब्जा

 

निष्पक्ष खबर का बड़ा खुलासा……

देवबंद में अवैध कॉलोनियों की आई बाढ़, एंटी भूमिया सेल आखिर क्यों हुई फ़ेल?

 

-चारों ओर भू -माफियाओं ने तालाबों की भूमि पर किया कब्जा

 

 

प्रशांत त्यागी, सहारनपुर। 

 

देवबंद में भूमाफियाओं का आतंक रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध कॉलोनी के जरिए जिस तरीके से यहां बाहर के लोगों को बसाया जा रहा है आने वाले समय में भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित होने वाला है। लेकिन जानकारी के बावजूद भी एंटी भू माफिया सेल से लेकर राजस्व और प्रशासन के अधिकारी मौन है!

 

 

उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की बागडोर गौ रक्षापीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने संभाली थी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही एंटी भू माफिया सेल का गठन किया था जिसका उद्देश्य भू माफियाओं पर लगाम कसना और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करना था। लेकिन देवबंद में अवैध कॉलोनी बिना रोकटोक के कट रही है। देवबंद का तो हाल यह है कि यहां चारों ओर राजस्व विभाग की मिली भगत से अवैध कॉलोनी देखी जा सकती है। बिना नक्शे के ही कालोनी काटी जा रही है इस दौरान राजस्व विभाग और अन्य विभाग के लोगों को जमकर घूस खिलाई जाती है। हाल ही में ही देवबंद में 10 अवैध कालोनियां ध्वस्त की गई थी। जिनमें साइ धाम रोड के पास स्थित गंगानगर प्रमुख थी, गंगानगर कॉलोनी को बिना नक्शे के ही काटा गया था। इतना ही नहीं यहां कुछ लोगों ने उत्तर प्लॉट और दुकानों की जगह भी खरीद ली थी। लेकिन जब पता चला कि आज कॉलोनी अवैध है इसका कोई नक्शा पास नहीं है तो लोगों की नीचे चले से जमीन खिसक गई।

 

 

हवाला के पैसे के जरिए त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के समीप काट दी गई अवैध कॉलोनी….

 

गंगानगर के अलावा देवबंद में वह माफियाओं ने हवाला पैसे के जरिए बड़े स्तर पर अवैध कालोनी काटने का काम शुरू किया है। यहां तक की सिद्ध पीठ शक्ति मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर मंदिर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ही भूमाफियाओं ने बड़ी साजिश के तहत शत्रु संपत्ति पर अवैध कालोनी काटी और वहां संप्रदाय विशेष के लोगों को बसा। दिया। मामला डीएम के यहां पहुंचा तो अब जांच का आदेश जारी हुए हैं।

 

 

 

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उच्च स्तर पर चलेगा अभियान: एसडीएम

 

एसडीएम युवराज सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनी और तालाबों की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। हल्का लेखपालों से इस संबध में रिपार्ट मांगी गई है। भू माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

*युवराज सिंह, एसडीएम देवबंद।*

 

………….

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!