टॉप न्यूज़

छात्राएं बोली थैंक यू पुलिस देवबंद पुलिस, मिशन शक्ति अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह* 

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत देवबंद में महिलाओं की सुरक्षा कवच बनी पुलिस 

* छात्राएं बोली थैंक यू पुलिस देवबंद पुलिस, मिशन शक्ति अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह*

 

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत देवबंद में महिलाओं की सुरक्षा कवच बनी पुलिस

छात्राओं से लेकर महिलाओं ने पुलिस की कार्य प्रणाली को सराहा

 

 

*भास्कर ब्यूरो, देवबंद।‌*

 

मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद पुलिस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। रविवार को भी पुलिस टीम ने मां शक्तिपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव और शान द्वारा चलाई जा रही योजना के संदर्भ में जानकारी दी गई।

 

रविवार को देवबंद कोतवाली की एंटी स्क्वाड टीम ने रेलवे रोड, देवीकुंड रोड, एमबीडी चौक समेत मुख्य स्थान पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को जानकारी दी गई कि किस तरीके से उन्हें साइबर अपराध से बचना चाहिए और आसपास के असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखनी चाहिए। महिलाओं से बातचीत करते हुए उप निरीक्षक सुधा रानी और उप निरीक्षक प्रियंका व उप निरीक्षक अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह के अलावा महिला कांस्टेबल मोनिका, बबीता और अशोक कुमार के नेतृत्व में देश में बढ़ते साइबर अपराध के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है छात्रों से भी संवाद स्थापित किया गया। छात्राओ को बताया कि जब विवाह कॉलेज जाए बेखौफ होकर जाएं । किसी भी मनचले या असामाजिक तत्व से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत अपने आप में एक बड़ी सरकार की सौगात है इसके माध्यम से महिलाओं को मजबूत बनाने और महिला अपराध को रोकने के लिए कार्य किया जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि सहारनपुर के अंदर देवबंद कोतवाली के क्षेत्र में जिस प्रकार से मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की टीम खासकर महिला पुलिसकर्मी और देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही है उसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और छात्राओं में सुरक्षित वातावरण।

 

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!