देवबंद के मुस्लिम बहुल गांव में गोमांस की आपूर्ति कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़*
गोली लगने से एक आरोपी घायल दूसरा साथी फरार

*देवबंद के मुस्लिम बहुल गांव में गोमांस की आपूर्ति कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़*
गोली लगने से एक आरोपी घायल दूसरा साथी फरार
देवबंद के बरला रोड पर हुई पुलिस से मुठभेड़
निष्पक्ष खबर, ब्यूरो।
देवबंद में पुलिस और गोकशों अशोक के बीच हुई आमने-सामने की फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
देवबंद में अपराधियों पर पुलिस काल बनकर टूट पड़ी है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस गांव से लेकर शहर तक क्राइम व्यवस्था को सुधारने में लगी है। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम देवबंद पुलिस की गोकशों से आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर के गांव बरला निवासी इंतखाब उर्फ काला गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक देर शाम सूचना मिली कि दो लोग एक छोटा हाथी में सवार होकर देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में गौ मांस की आपूर्ति कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को देवबंद रोड पर रजवाहा पुलिया के पास दो व्यक्ति संदिग्ध आते नजर दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने तमंचे से प
पुलिस पर सीधी फायर शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इंतखाब उर्फ काला गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस पर फायर करते हुए जंगल के रास्ते से फरार हो गया। हालांकि पुलिस की टीम ने फरार आरोपी को घेरने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा।
*मुस्लिम बहुल गांव में गौ मांस की करता था आपूर्ति*
देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा के मुताबिक फरार आरोपी मुजफ्फरनगर के बरला गांव का रहने वाला है। जो आसपास के क्षेत्र में को मांस की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुस्लिम बहुल गांव में ही गौ मांस की आपूर्ति करता था। आरोपी के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ है। नरेंद्र शर्मा के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशांत त्यागी




