क्राइम

भाजपा सरकार के कुछ मंत्रियों के इशारे पर दर्ज किया गया मांगेराम त्यागी पर फर्जी मुकदमा: अजय त्यागी 

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप

भाजपा सरकार के कुछ मंत्रियों के इशारे पर दर्ज किया गया मांगेराम त्यागी पर फर्जी मुकदमा: अजय त्यागी 

 

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप

 

चेतावनी : देवबंद में देंगें त्यागी ब्राह्मण समाज के हजारों लोग गिरफ्तारी

 

निष्पक्ष खबर, ब्यूरो देवबंद।

 

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के खिलाफ बुढाना ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराए गए मुकदमा दर्ज कराने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। समाज के नेताओं ने पूरे मामले में सरकार पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने जारी बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा एक सोची समझी साजिश है। जिसके पीछे सरकार के कुछ मंत्री और बड़े नेता शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में जिस प्रकार से त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों का अपमान किया जा रहा है फर्जी मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं उसे किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज ऐसे मुकदमोनों से डरने वाला नहीं है मांगेराम त्यागी के साथ त्यागी ब्राह्मण और भूमिहार समाज के लोग पूरे देश में गिरफ्तारी देंगे। यहां मुकदमा मांगेराम त्यागी पर नहीं बल्कि एक गरीब ब्राह्मण की आवाज उठाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री अपनी हार से बौखला कर मांगेराम त्यागी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। लेकिन त्यागी ब्राह्मण समाज ऐसे लोगों से डरने वाला नहीं है। अजय त्यागी ने कहा की जल्दी पूरे मामले में देवबंद में एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अगले रणनीति त्याग की जाएगी कि पूरे प्रकरण को किस तरीके से लड़ना है। प्रदेश सरकार के मुख्य योगी आदित्यनाथ इस मामले को गंभीरता से लें वरना त्यागी ब्राह्मण समाज इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का खुलकर विरोध करेगा। बैठक में जितेंद्र त्यागी, शिवकुमार त्यागी, राजेश त्यागी, संजय त्यागी, रोहित शर्मा, उज्जवल शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

प्रशांत त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!