युवा

बचीटी में साइबर अपराध के संबंध में छात्राओं को किया गया जागरूक*

मिशन शक्ति के तहत एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

*बचीटी में साइबर अपराध के संबंध में छात्राओं को किया गया जागरूक*

मिशन शक्ति के तहत एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रमछात्राओं को सुरक्षा संबंधी दी गई जानकारी

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

साइबर अपराध की रोकथाम व मिशन शक्ति के पखवाड़े के अंतर्गत खेड़ा मुगल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए।

गुरुवार को एसआई सुधा त्यागी, एस आई सुभाष शर्मा के नेतृत्व में खेड़ा मुगल क्षेत्र के रतिराम शर्मा हाई स्कूल, आयशा पब्लिक स्कूल, बिलासपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और सुरक्षा संबंधी उपाय भी बताएं। इसके उपरांत बचीटी गांव के एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला उप निरीक्षक सुधा त्यागी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत स्कूल या गांव या चौराहा पर जा जाकर महिलाओं को सुरक्षा के संबंधी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रास्ते में उनके साथ कोई भी छेड़खानी की घटना को अंजाम देता है तो ऐसी स्थिति में बिना घबराए हुए छात्राओं और महिलाओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या स्थानीय पुलिस की मदद ले सकते हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से डरना नहीं चाहिए ऐसे लोगों से डटकर मुकाबला करें तो अपराधियों के हौसले खुद पस्त हो जाएंगे। एस आई सुभाष शर्मा ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया की महिलाओं व छात्राओं को अपने आसपास की स्थिति पर हर समय नजर रखनी चाहिए। संदिग्ध लोगों के विषय में पुलिस को गोपनीय तरीके से सूचना दे दें तो कार्रवाई भी संभव हो जाती है। अपराधी लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने छात्रों को हौसला देते हुए कहा कि वह किसी से ना घबराए और जरा सी भी घटना के संदर्भ में तत्काल प्रभाव से पुलिस और शासन की हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रियंका शर्मा‌, हिमानी, और विकास तोमर ने भी छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी देते हुए उनके प्रयोग करने के विषय में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस टीम द्वारा विशेष रूप से जानकारी देते हुए सतर्क रहने की भी हिदायत दी। कार्यक्रम के उपरांत मिशन शक्ति के तहत पहुंचे पुलिसकर्मियों का स्कूल प्रबंधन तंत्र ने स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत त्यागी, प्रधानाचार्य शुभम त्यागी, उप प्रधानाचार्य अंकित लांबा, सुदेश पाल चौधरी, सोमपाल, अजय नौटियाल, नीता सैनी, मिंटू राम, छवि त्यागी, साक्षी त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, इलमा त्यागी, शिल्पा, संध्या चौधरी, शिवानी चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!