राजनीति

2027 में देवबंद से लेकर लखनऊ तक चलेगी  परिवर्तन की आंधी : राजकुमार भाटी* 

गुर्जर बहुल गांव मिरगपुर में लगी सपा की पीडीए चौपाल

*2027 में देवबंद से लेकर लखनऊ तक चलेगी  परिवर्तन की आंधी : राजकुमार भाटी*

 

 

–गुर्जर बहुल गांव मिरगपुर में लगी सपा की पीडीए चौपाल

 

–सपा नेताओं ने भाजपा पर किए हमले, सपा को मजबूत बनाने का आह्वान

 

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

 

समाजवादी पार्टी द्वारा गुर्जर बहुल गांव मिरगपुर में गुरुवार को पीडीए की चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित, शोषितों व वंचितों के उत्थान के लिए सपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अल्पसंख्यक, अगड़े, अनुसूचित, शोषित व वंचित समाज के लोग समाजवादी पार्टी के झंडे तले एकत्र हो रहे है, इससे भाजपा डरी हुई है। कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि भाजपा धर्मवाद की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन भाजपा के नेता इन मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है। हमें मिलकर 2027 में सपा को पूर्ण बहुमत से लाने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि सपा हमेशा विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ती है जबकि भाजपा सरकार में धर्म व जातिवाद के नाम पर गंदी राजनीति की जाती है। अब जनता भाजपा सरकार की नीति और नीयत को समझ चुकी है तथा आशा भरी निगाह से सपा की ओर देख रही है। प्रदेश में आने वाला समय सपा का होगा। इस मौके पर सपाए जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व जिला पंचायत चौधरी वसीम, धर्मवीर खटाना, चौधरी पहल सिंह, ठाकुर सुनील राणा, चौधरी मजाहिर हसन, रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जुठी भारी भीड़ के चलते सपा नेता खासकर मनोज चौधरी गदगद नजर आए। मनोज चौधरी ने कहा कि यह भीड़ 2027 के बदलाव की शुरुआत है।

 

*पत्रकारों से लेकर आम जनता तक का उत्पीड़न हो रहा है:*

 

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने बताया देवबंद में जिस प्रकार से लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा पत्रकारों से लेकर आम आदमी के खिलाफ अब तक 2000 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। जिसके पीछे यहां के स्थानीय प्रतिनिधि हैं। 2027 में हिसाब बराबर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!